डंपर की टक्कर से पटवारी घायल
ब्यावरा|सोमवार दोपहरनरसिंहगढ़ रोड पर गांव बाईहेडा जोड़ के पास एक डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में घायल सोनकच्छ गांव निवासी ब्यावरा तहसील में पदस्थ पटवारी कन्हैयालाल दांगी को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने बताया कि पटवारी अपने गांव से ब्यावरा की ओर बाइक से रहा था। इस बीच यह हादसा हो गया।