नरसिंहगढ़| शहरके विभिन्न संगठन मिलकर मंगलवार दोपहर 12.30 बजे छत्री चौराहे से रैली की शक्ल में एसडीएम कार्यालय पहुंचेंगे और प्रधानमंत्री, रेलमंत्री के नाम ज्ञापन देकर भोपाल-रामगंजमंडी रेलवे लाइन के लिए नए बजट में क्षेत्र के लिए अधिकतम राशि मंजूर करवाने की मांग करेंगे।