समारोह में दी सीनियर छात्रों को विदाई
नरसिंहगढ़ | रविवारको हिंद कान्वेंट हायर सेकंडरी स्कूल में कक्षा 11 के विद्यार्थियों ने कक्षा 12 के विद्यार्थियों को विदाई दी। कार्यक्रम में प्राचार्य एपी कौशिक, संचालक प्रणपाल सिंह खीची और पंकज कौशिक खास तौर से मौजूद थे। अतिथियों ने विद्यार्थियों से कहा कि वे मेहनत के साथ पढाई करें। इसी से जीवन में कामयाबी मिलेगी। सभी जूनियर ने अपने सीनियर्स को टायटल और उपहार दिए। आयोजन में हर्ष शर्मा, मोहित चावड़ा, धर्मेंद्र राठौर, ज्योति सेन, अंजलि दांगी, आरती विश्वकर्मा, शालिनी ठाकुर, मोनिका शर्मा, अंकित बीकावत, संजय भाटी, प्रेम सिंह, राजेश यादव, मनोज गौर, आकाश वर्मा आदि का योगदान रहा।
फेरयवेल पार्टी में स्कूल स्टाफ भी मौजूद रहा।