पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लापता बेटी नहीं मिली तो दंपती ने दी सीएम हाउस के सामने धरने की धमकी

लापता बेटी नहीं मिली तो दंपती ने दी सीएम हाउस के सामने धरने की धमकी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नरसिंहगढ़| पिछले2 महीनों से लापता बेटी की तलाश में भटक रहे एक दंपती ने अब प्रशासन को सीएम हाउस के सामने धरना देने की चेतावनी दी है। स्थानीय अर्जुन महल निवासी पर्वत गुर्जर का कहना है कि दिसंबर 2014 में उसकी विवाहिता बेटी का सेमरा निवासी कुछ लोगों ने घर के बाहर से अपहरण कर लिया। इसके बाद से वे अपनी बेटी की तलाश में भटक रहे हैं। पिछले दिनों उन्हें सूचना मिली कि उनकी बेटी को सेमरा के ही एक घर में रखा गया है। पुलिस टीम ने उनकी बेटी को बरामद करने तलाशी ली लेकिन खाली हाथ गई। पर्वत का कहना है कि वे एसपी, कलेक्टर, एसडीएम, पुलिस सभी स्तरों पर शिकायत कर चुके हैं। अब वे अपनी प|ी के साथ सीएम हाउस के सामने धरना देंगे।