- Hindi News
- परीक्षा केंद्र बदला, बहिष्कार की चेतावनी
परीक्षा केंद्र बदला, बहिष्कार की चेतावनी
भैसानागांव के शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल के 187 विद्यार्थियों ने अगले महीने होने वाली परीक्षाओं का बहिष्कार करने की चेतावनी दी है। विद्यार्थी और अभिभावक भैसाना की बजाय परीक्षा केंद्र को मंडावर बनाए जाने से नाराज हैं। अभिभावक मोहन नागर ने कहा कि भैसाना में आसपास के गांवों से बच्चे 8 से 10 किमी का खराब रास्ता तय कर पढ़ाई करने आते हैं। अब तक यहां परीक्षा केंद्र अच्छे तरीके से चल रहा था। अब अचानक शासन ने यहां परीक्षा नहीं करवाने का फैसला लिया है। इससे विद्यार्थियों को काफी दूर परीक्षा देने जाना पडे़गा। विद्यार्थी पूजा शर्मा, गौरी दांगी, राधा वर्मा, अनिता वर्मा, मंजू गुर्जर, निकिता दांगी, वर्षा, देवी सिंह गुर्जर, राजेंद्र गुर्जर, भगवान सिंह गुर्जर, जसरथ गुर्जर, लखन नागर आदि ने कहा कि अगर उनके गांव में ही परीक्षा केंद्र नहीं रखा गया तो वे परीक्षा नहीं देंगे।
भैसाना गांव के विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों ने परीक्षा केंद्र बदले जाने से बोर्ड परीक्षओं के बहिष्कार की चेतावनी दी है।
शासन स्तर का मामला
^परीक्षाकेंद्रों का चयन वरिष्ठ अधिकारियों के स्तर पर किया जाता है। स्थानीय स्तर पर इस बारे में कुछ नहीं किया जा सकता है। विद्यार्थियों को समझाइश देंगे। त्रिनेत्रसिंह देवड़ा, बीईओ नरसिंहगढ़
विरोध