डे-केयर सेंटर के काम में आएगी तेजी
नरसिंहगढ़| बुधवारको एसडीएम प्रतिभा पाल ने नेहरू पार्क परिसर में स्थित डे- केयर सेंटर का निरीक्षण किया। उन्होंने नए हॉल के लिए छत बनाने और बुजुर्गों के लिए आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने के लिए कहा। सभी कामों को पूरा करने के लिए उन्होंने 25 फरवरी की समय सीमा दी है। इस मौके पर मौजूद पेंशनर्स संघ के तहसील अध्यक्ष अमर सिंह बीकावत ने बताया कि डे-केयर सेंटर का काम पूरा होने के बाद वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों से इसका लोकार्पण करवाया जाएगा।