- Hindi News
- स्कूल, नेहरू पार्क के बीच की दीवार हटाने बच्चों ने की मांग
स्कूल, नेहरू पार्क के बीच की दीवार हटाने बच्चों ने की मांग
कार्यालय संवाददाता| नरसिंहगढ़
चारदशक पुराने नेहरू पार्क और नेहरू बाल मंदिर के बीच खड़ी दीवार को हटाने की मांग स्कूल के बच्चों ने की है। ताकी वह पार्क में कुछ देर खेल सकें। लोगों ने मांग की है कि पार्क बुजुर्गों के लिए भी खोला जाए। पार्क परिसर में मौजूद नपा की ही शिक्षण संस्था नेहरू बाल मंदिर के बच्चों ने यह मांग उठाई है। इनका समर्थन पेंशनर्स संघ की स्थानीय शाखा ने किया है।
पार्क में करीब 15 साल पहले तक यह दीवार नहीं थी। बाद में सन 2004 में इसके नए निर्माण के दौरान यह दीवार खड़ी कर इसे परिसर के दूसरे हिस्से में मौजूद नेहरू बाल मंदिर से अलग कर दिया गया। इसके बाद से छोटे बच्चे पार्क में जाने के लिए तरस गए हैं। पार्क में जाने के लिए दूसरा रास्ता सड़क किनारे थोड़ी दूरी पर है। वह भी पूरे समय खुला नहीं रहता है। इस वजह से अधिकतर लोग पार्क में सैर का आनंद नहीं ले पाते हैं। इस मामले में नपा ने आश्वासन दिया है कि जल्दी ही जाली के कुछ हिस्से को हटाया जाएगा। यहां से स्कूल के रास्ते पार्क में जाया जा सकेगा।
नेहरू पार्क के इस हिस्से से जाली को हटाकर पार्क में जाने का रास्ता तैयार किया जाएगा।
शहर के दूसरे पार्क भी अच्छी हालत में नहीं हैं। दीनदयाल पार्क, मेले वाला बाग का पार्क, जमात मंदिर पार्क, सिंचाई कॉलोनी पार्क, पुलिस कॉलोनी पार्क, शिक्षक कॉलोनी पार्क आदि या तो खत्म हो चुके हैं, या बुरी हालत में हैं। नपा इन पार्कों के रखरखाव के लिए किसी तरह का बजट भी नहीं बनाती है।
चल रहा है नगर पालिका का स्कूल
नरसिंहगढ़का नेहरू बाल मंदिर नपा द्वारा संचालित स्कूल है। नेहरू बाल मंदिर सन 1972 में शुरू हुआ था और इसमें शुरू से ही हर वर्ग के बच्चों को नि:शुल्क प्री- प्राइमरी शिक्षा दी जाती रही है। सन 1990 तक यह शहर की प्रमुख शिक्षण संस्थाओं में शामिल था। बाद में प्राइवेट स्कूलों की बढ़ती संख्या में सामान्य वर्ग के लोगों ने इसमें दिलचस्पी लेना कम कर दिया। हालांकि अब भी आसपास के इलाकों के बच्चों की खासी तादाद इस स्कूल में आती है।
सभीपार्कों का करेंगे कायाकल्प
^नेहरूपार्क के अंदरूनी हिस्से में रास्ता बनाकर बच्चों और बुजुर्गों को पार्क में प्रवेश देने की व्यवस्था की जाएगी। दूसरे पार्कों के भी रखरखाव, नए पौधे लगाने के इंतजाम किए जाएंगे। नए बजट में पार्कों के लिए स्थाई मद से बनाई जाएगी। उर्मिलाउपाध्याय, नपाध्यक्ष नरसिंहगढ़