बोड़ा की बालिकाएं आज करेंगी भ्रमण
नरसिंहगढ़| सबलाकिशोरी प्रशिक्षण योजना के तहत गुरुवार को बोड़ा सेक्टर की किशोरी बालिकाएं सुपरवाइजर ममता मेवाड़े के नेतृत्व में सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली को समझने के लिए भ्रमण करेंगी। प्रशिक्षण कार्यक्रम 6 फरवरी से चल रहा है। अब तक झाड़ला, आंदलहेड़ा, मंडावर, संवासी, बैरसिया सेक्टर्स की बालिकाएं पुलिस, राजस्व आदि विभागों में भ्रमण कर चुकी हैं। 13 फरवरी को सुपरवाइजर प्रतिमा लकरा और 16 फरवरी को कोटरा की सुपरवाइजर जयंती ठाकुर के नेतृत्व में भ्रमण करेंगी। ब्लॉक से 400 किशोरी बालिकाओं को शामिल किया गया है।