पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नपा ने कराई जलस्रोतों की सफाई

नपा ने कराई जलस्रोतों की सफाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नपा ने कराई जलस्रोतों की सफाई

नरसिंहगढ़| रविवारको नगरपालिका की जलशाखा ने वार्ड 14 के गंगाजलिया ट्यूबवेल की और हनुमानगढ़ी की पेयजल सप्लाय टंकी की सफाई की। इसके पहले शनिवार को तेज बारिश के दौरान ट्यूबवेल के पानी में शिक्षक कॉलोनी के सीवेज का पानी मिल गया था। यही पानी पेयजल सप्लाई लाइन के सहारे लोगों के घरों तक पहुंच गया था। इसके बाद स्थानीय रहवासियों ने नपा के खिलाफ प्रदर्शन की तैयारी कर ली थी। इस मुद्दे को भास्कर ने 14 दिसंबर रविवार के अंक में प्रकाशित किया था। इसके बाद नपा की जलशाखा हरकत में आई और जलस्रोतों की सफाई की। साथ ही कॉलोनी वालों को आश्वस्त किया कि गंगाजलिया ट्यूबवेल की ऊंचाई भी सुरक्षा के लिहाज से बढ़ाई जाएगी।