परिचय सम्मेलन 11 जनवरी को उज्जैन में
परिचय सम्मेलन 11 जनवरी को उज्जैन में
नरसिंहगढ़| मप्रसाहू समाज का 8वां परिचय सम्मेलन 11 जनवरी रविवार को उज्जैन में होगा। समाज के जिला प्रचार मंत्री राजेंद्र कुमार साहू ने बताया कि इसी दौरान समाज की राष्ट्रीय पत्रिका उड़ान का विमोचन भी किया जाएगा। इस पत्रिका में समाज के विवाह योग्य युवक- युवतियों के बायोडाटा प्रकाशित किए जाएंगे। समाज की प्रदेश इकाई ने आयोजन में शामिल हाेने वालों के लिए आने जाने के शुल्क वहन की व्यवस्था भी रखी है।