पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कॉम्प्लेक्स के बेसमेंट को बंद करेगी नपा

कॉम्प्लेक्स के बेसमेंट को बंद करेगी नपा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फॉलाेअप

कार्यालय संवाददाता| नरसिंहगढ़

शाजापुरवाला चौराहे पर बनाए जा रहे निजी गुप्ता कॉम्प्लेक्स के बेसमेंट को बंद करवाने से पहले नगरपालिका ने व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स के मालिकों को बगल के व्यावसायिक परिसर सेम कॉम्प्लेक्स की क्षतिग्रस्त दीवार को दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। गुप्ता कॉम्प्लेक्स के मालिक ने रविवार को समीप ही स्थित सेम कॉम्प्लेक्स की दीवार की मरम्मत शुरू करवा दी है। नपा सीएमओ एनके चौधरी ने बताया कि शुक्रवार रात को हुई तेज बारिश से निर्माणाधीन गुप्ता कॉम्प्लेक्स के बेसमेंट में पानी भर गया था। इससे बगल के व्यावसायिक परिसर सेम कॉम्प्लेक्स का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। इसके अलावा बेसमेंट निर्माण के लिए संबंधितों ने नगरपालिका से अनुमति भी नहीं ली थी। इस आधार पर नपा ने गुप्ता कॉम्प्लेक्स बेसमेंट को पाटने का फैसला लिया। जैसे ही सेम कॉम्प्लेक्स से सटी दीवार दुरुस्त होगी, नपा बेसमेंट को पाटने का काम शुरू कर देगी।

कॉम्प्लेक्स के बेसमेंट को पाटने के लिए नपा ने मलबा डालना शुरू कर दिया है।