गैलरी गिरने से पड़ोसी का मकान ध्वस्त
नरसिंहगढ़| रविवारसुबह करीब 6.30 बजे बाराद्वारी क्षेत्र में मकान की गैलरी ढहने से पड़ोस का कच्चा मकान क्षतिग्रस्त हो गया। घर के 3 लोग भी आंशिक रूप से घायल हुए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए सिविल मेहताब अस्पताल पहुंचाया गया। घटना के दौरान घर के अधिकतर लोग सो रहे थे। घायलों में परिवार के मुखिया मांगीलाल कुशवाह, उनकी बहन चंचल और 14 साल का बेटा हरीश शामिल हैं। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे पटवारी कमल यादव ने घटनास्थल का मुआयना कर प्रभावित परिवार को वाजिब मुआवजा दिलवाने की बात कही है।
नरसिंहगढ। घटना के बारे में बताते हुए प्रभावित परिवार के सदस्य।