पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मावठे की बारिश से खुली सफाई अभियान की पोल

मावठे की बारिश से खुली सफाई अभियान की पोल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यालय संवाददाता| नरसिंहगढ़

शुक्रवार-शनिवार की बारिश के बाद शहर की सड़कों की हालत खराब हो गई। इससे इनके रखरखाव और सफाई इंतजामों के दावों की असलियत सामने गई। नालियों में जमा पॉलीथिन, कचरे की वजह से पानी रुक गया और कई जगहों पर सड़क पर गंदा पानी बहने लगा। इसके अलावा गड्ढों से भरी सड़कों पर कीचड़ होने से राहगीरों को आने- जाने में परेशानियाें का सामना करना पड़ा। रविवार को भी तहसील रोड, अग्रवाल चौराहा, सुभाष चौक, बस स्टैंड रोड, चंपी चौराहा, महादेव रोड़ समेत सभी रास्तों पर लोगों को कीचड़ के बीच से होकर निकलना पड़ा।

अस्पतालपरिसर में जमा हुआ कीचड़

सिविलमेहताब अस्पताल में डॉक्टर्स क्वार्टर्स समेत अन्य निर्माण कार्य लंबे समय से चल रहे हैं। काम पूरे नहीं होने से परिसर में मामूली बारिश में भी कीचड़ जमा हो जाता है। अस्पताल की पैथोलॉजी लेब, महिला वार्ड, ओपीडी आदि हिस्सों के आसपास कीचड़ से मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। शुक्रवार की बारिश के बाद रविवार सुबह तक अस्पताल के प्रवेश द्वार पर भी बड़ी मात्रा में कीचड़ जमा रहा। अस्पताल में भर्ती मरीजों के अटेंडर राहुल सिंह, गंगाधर शर्मा, विशेष शर्मा आदि ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग को बडे़ -बडे़ निर्माण कार्यों की बजाय पहले अस्पताल को कीचड़मुक्त बनाने और स्वच्छता इंतजामों पर ध्यान देना चाहिए।

सभी सड़कों का काम करवाया जाएगा

^जल्दीही सभी सड़कों की दुरुस्ती कर नालियों का निर्माण करवाया जाएगा। ताकी नागरिकों को परेशानियों का सामना करना पड़े। एनकेचौधरी, सीमओनपा

सब्जी मंडी में जमा हुई नाली की गंदगी

बारिशके बाद सब्जी मंडी में जगह- जगह गंदा पानी एकत्रित होने से यहां पहुंचे ग्राहकों को कई परेशानियों का सामना पड़ा। हालांकि नपा के सफाई अमले ने शनिवार से नालियों और मंडी की सफाई का अभियान शुरू कर दिया। इसके बावजूद सब्जी मंडी में पानी की निकासी के इंतजाम नहीं होने से रविवार को भी गंदगी की समस्या बनी रही। सब्जी मंडी रोड के किनारे नालियों में कीचड़ जमा होने से राहगीरों के लिए मुश्किलें ज्यादा बढ़ गईं।

बारिश की वजह से अस्पताल के प्रवेश द्वार समेत परिसर में कीचड जमा हो गया।