अभाविप की कॉलेज कार्यकारिणी घोषित
नरसिंहगढ़| रविवारको अभाविप की छोटा महादेव परिसर में आयोजित बैठक में संगठन की कॉलेज इकाई की घोषणा की गई। नई कार्यकारिणी में विपिन चंदेल अध्यक्ष, हिमांशु अग्रवाल, हेमंत शिवहरे और करण सोनी उपाध्यक्ष और त्रिलोक वर्मा, आदिल खान सहमंत्री नियुक्त किए गए हैं। बैठक में अभाविप के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हेमेंद्र नामदेव, गोविंदा वैद्य, रोहन विजयवर्गीय, अखिल सोनी, हेमंत गुर्जर, मृदुल श्रीवास्तव आदि मौजूद थे।