स्वेच्छा से नेत्रदान की घोषणा
कार्यालय संवाददाता| नरसिंहगढ़
रविवारको सिविल मेहताब अस्पताल में पेंशनरों के लिए निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के मुख्य अतिथि रिटायर्ड प्राचार्य केपी अग्रवाल थे और अध्यक्षता प्रभुलाल वर्मा ने की। महिला रोग विशेषज्ञ डॉ सीमा पाठक विशेष अतिथि के तौर पर मौजूद थीं। शिविर की शुरुआत सरस्वती पूजन और दीप प्रज्ज्वलन से की गई। अतिथियों ने अपने उद्बोधन में समय-समय पर इस तरह के शिविर आयोजित करने की जरूरत और सभी पेंशनरों को शासन की निशुल्क स्वास्थ्य योजनाओं का फायदा उठाने को कहा। इस मौके पर रिटायर्ड रेंज आफिसर नवरंगलाल शिवहरे ने नेत्रदान की घोषणा की। शिविर में डॉ आरएन गर्ग, डॉ आईएस चौहान, डॉ दिनेश गुप्ता, डॉ केके उनया, डॉ गौरव त्रिपाठी, डॉ हरीश शर्मा, डॉ सत्यम मेहता, प्रमोद अग्रवाल आदि ने पेंशनरों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। शिविर में वरिष्ठ पेंशनर कैलाश शर्मा, अमर सिंह बीकावत, देव बख्श विश्वकर्मा, टीके शर्मा समेत अन्य सदस्य शामिल हुए। सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक चले शिविर में 200 से ज्यादा पेंशनरों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। संचालन कमलकिशोर सूर्यवंशी और आभार प्रदर्शन डॉ ओपी साहू ने किया।
शिविर में पेंशनर इलाज के लिए पंजीयन करवाते हुए।