कभी भी हो सकता है हादसा
कभी भी हो सकता है हादसा
नरसिंहगढ़ | शांतिधाम मार्ग पर बिजली कंपनी की लापरवाही कभी भी लोगों की जान के लिए जोखिम बन सकती है। इस रास्ते पर बिजली की सप्लाई लाइन ढीली होकर नीचे लटक रही है। यहां से ब्यावरा रूट की बसें आती जाती हैं और अक्सर बसों से टकराकर लाइन बिल्कुल नीचे सड़क के पास जाती है। शुक्रवार को भी इसी तरह का नजारा था। इससे यहां से आने -जाने वालों की सुरक्षा के लिए खतरा बना रहता है। स्थानीय रहवासी कई बार लाइन को दुरुस्त कर बांधने की मांग कर चुके हैं, लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहा है।