पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एक महीने से चल रहे पाठ की पूर्णाहुति 25 को

एक महीने से चल रहे पाठ की पूर्णाहुति 25 को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नरसिंहगढ़ | श्रीरामललाजी मंदिर में एक महीने से चल रहे श्रीरामचरित मानस के सामूहिक मास पारायण पाठ का समापन बुधवार को सर्व पितृ मोक्ष अमावस्या के दिन हवन, पूर्णाहुति के साथ होगा। नगर, देश और विश्व में सकारात्मक ऊर्जा के प्रसार की कामना के साथ 25 अगस्त को सोमवती अमावस्या को मंदिर में पाठ की शुरुआत की गई थी। रविवार रात कथावाचक पंडित सच्चिदानंद शर्मा ने उत्तरकांड की शुरुआत के साथ मास पारायण का 28 वां विश्राम पूरा किया। इसमें भगवान श्रीराम के रावण-वध के बाद अयोध्या लौटने की खुशी में अयोध्या वासियों द्वारा दीपावली मनाने का वर्णन किया गया।