- Hindi News
- दूधी नदी का पुल क्षतिग्रस्त भारी वाहनों को रोका
दूधी नदी का पुल क्षतिग्रस्त भारी वाहनों को रोका
मंगलवारसुबह करीब 10 बजे दूधी नदी पर बना पुल अचानक क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि इस घटना में किसी को नुकसान नहीं पहुंचा। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने पुल पर आवागमन बंद करा दिया है। इससे मंडावर से नरसिंहगढ़ के बीच आने-जाने के लिए कुंवर कोटरी होते हुए 20 किमी का अतिरिक्त फेरा लगाना पड़ रहा है। भारी वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद कर दिया गया है। केवल यात्री बसें आ-जा रही हैं। पुल 20 फीट लंबा और 5 फीट चौड़ा है। इसे विभाग ने करीब 15 साल पहले बनवाया था। लंबे समय से यह क्षतिग्रस्त था और स्थानीय रहवासी इसे सुधरवाने के लिए कई बार प्रशासन से मांग कर चुके थे। लेकिन इस तरफ किसी ने भी ध्यान नहीं दिया। इस मामले में पीडब्ल्यूडी एसडीओ पद्मरेखा श्रीवास्तव का कहना है कि जल्दी ही पुल की दुरुस्ती की जाएगी। मामले की जांच की जाएगी।
पुल के क्षतिग्रस्त होने के बाद प्रशासन ने पत्थर रखकर आवागमन रोक दिया।