पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आदेश के बाद भी नहीं मिल रहा प्रसूति अवकाश में वेतन

आदेश के बाद भी नहीं मिल रहा प्रसूति अवकाश में वेतन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यालय संवाददाता| नरसिंहगढ़

अध्यापिकाओंको प्रसूति अवकाश और अध्यापक संवर्ग के लिए अंशदायी पेंशन योजना लागू करने संकुल प्राचार्यों को निर्देश जारी करने की मांग मप्र शासकीय अध्यापक संगठन ने जिला शिक्षा अधिकारी को पत्र लिखकर की है। प्रांतीय सहसचिव रामबाबू शर्मा ने बताया कि जिले में महिला अध्यापिकाओं के प्रसूति अवकाश पर जाने के बाद आहरण संवितरण अधिकारी उनका वेतन रोक देते हैं। जबकि इस दौरान उन्हें वेतन की सबसे ज्यादा जरूरत होती है। इस बारे में शासन ने वेतन नियमित जारी करने के लिए आदेश भी दिए हैं, लेकिन उन्हें नहीं माना जा रहा है। इसी तरह राज्य शासन ने अध्यापक संवर्ग के लिए 1 अप्रैल 2011 से अंशदायी पेंशन योजना लागू की है। इसके तहत अध्यापकों के कुल वेतन से 10 प्रतिशत राशि काटी जाती है इतनी ही राशि शासन मिलाकर अध्यापक के प्रॉन अकाउंट में जमा करता है। अध्यापक संवर्ग के कई शिक्षकों की पिछले 8-10 महीनों में 10 प्रतिशत राशि तो काटी गई है, लेकिन इसे प्रॉन खाते में जमा नहीं किया गया है। इस बारे में पिछले दिनों संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने डीपीआई कार्यालय में भी संपर्क किया था। तब बताया गया था कि जिला शिक्षा अधिकारी इस तरह के मामलों की सूची संबंधित आहरण अधिकारियों से लेकर डीपीआई को भेजेंगे। अब तक आहरण अधिकारियों ने यह सूचियां जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में नहीं भेजी हैं। संगठन ने दोनों मामलों में जल्दी कार्रवाई की मांग की है।