पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महंगाई भत्ते में कटौती पर नाराजगी जताई

महंगाई भत्ते में कटौती पर नाराजगी जताई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नरसिंहगढ़|राज्य शासनद्वारा पेंशनरों को जुलाई 2014 की बजाय अक्टूबर 2014 से 5 प्रतिशत महंगाई भत्ता देने पर पेंशनर संघ ने नाराजगी जताई है। संघ के तहसील अध्यक्ष अमर सिंह बीकावत ने कहा कि मुख्यमंत्री पहले से कहते रहे थे कि कर्मचारियों और पेंशनरों को एक साथ यह फायदा दिया जाएगा। लेकिन पिछले दिनों इसे लागू करने की घोषणा में विसंगति आई है। कर्मचारियों को तो जुलाई से महंगाई भत्ता दे दिया गया, जबकि पेंशनरों को इसका फायदा 3 महीने बाद से दिया जा रहा है। इसे लेकर संघ शासन के सामने अपनी आपत्ति जताएगा।