- Hindi News
- नरसिंहगढ़| छत्रीचौराहे पर सड़क किनारे खडे़ होने वाले वाहनों की
नरसिंहगढ़| छत्रीचौराहे पर सड़क किनारे खडे़ होने वाले वाहनों की
नरसिंहगढ़| छत्रीचौराहे पर सड़क किनारे खडे़ होने वाले वाहनों की वजह से यातायात में परेशानी रही है। नगरीय प्रशासन ने आसपास कहीं भी वाहनों की पार्किंग के लिए कोई इंतजाम नहीं किए हैं। इससे दिक्कत और ज्यादा बढ़ गई है। रविवार और बुधवार को लगने वाले साप्ताहिक बाजारों के दौरान ज्यादा मुश्किल होती हंै। इस दौरान दुकानों के सामने सड़क किनारे ही छोटे व्यवसाई अपना धंधा करने बैठते हैं। साथ ही वाहनों की पार्किंग भी लग जाती है। इससे दुर्घटनाएं और विवाद की स्थिति बनती है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस मामले में जरूरी कदम उठाने की मांग की है।
नरसिंहगढ़|छत्री चौराहेपर सडक किनारे रखे वाहनों की वजह से यातायात बाधित होता है।
अव्यवस्थित पार्किंग से परेशानी