पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अस्पताल स्टाफ ने दी हड़ताल की चेतावनी

अस्पताल स्टाफ ने दी हड़ताल की चेतावनी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नरसिंहगढ़|मंगलवार कोसिविल मेहताब अस्पताल के स्टाफ ने तहसीलदार एआर चिरामन को ज्ञापन सौंपकर अस्पताल में पिछले दिनों प्रभारी मेडिकल अधिकारी डा. केके उनया के साथ हुई मारपीट के मामले में जल्दी कार्रवाई की मांग की। स्टाफ सदस्यों ने चेतावनी दी कि अगर ऐसा नहीं किया गया तो बुधवार से सभी सदस्य हड़ताल पर चले जाएंगे। ज्ञापन देने वालों में बीएमओ डा. प्रदीप पाठक, मेडिकल अधिकारी डा. दिनेश गुप्ता, डा. केके उनया समेत अन्य चिकित्सक, स्टाफ सदस्य शामिल थे।

मारपीट के मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर अस्पताल स्टाफ ने तहसीलदार को ज्ञापन दिया।