- Hindi News
- सर्वे में गड़बड़ी की राजस्व मंत्री से शिकायत
सर्वे में गड़बड़ी की राजस्व मंत्री से शिकायत
नरसिंहगढ़| मंगलवारको क्षेत्रीय विधायक गिरीश भंडारी और राघौगढ़ विधायक जयवर्द्धन सिंह के नेतृत्व में किसानों के प्रतिनिधिमंडल ने भोपाल में राजस्व मंत्री रामपाल सिंह से मिला और अपनी परेशानियां बताईं। श्री भंडारी ने बताया कि पिछले सीजन में खरीफ की फसल में हुए नुकसान का मुआवजा पटवारियों के सर्वे के आधार पर नहीं दिया जा रहा है। इससे वास्तविक हितग्राही किसान को मुआवजे का फायदा नहीं मिल रहा है। राजस्व मंत्री ने मामले की निष्पक्ष जांच कर कलेक्टर से वाजिब मुआवजा दिलवाने का आश्वासन दिया है।
नरसिंहगढ़| किसानोंकी समस्या को लेकर राजस्व मंत्री से चर्चा करते विधायक।