मेंटेनेंस के कारण दो घंटे बंद रही बिजली
नरसिंहगढ़| पिछले2-3 दिनों से अघोषित बिजली कटौती से लोग परेशान हैं। मंगलवार को दिन में करीब 2 घंटे बिजली गुल होने से सूरजपोल, बड़ा बाजार, रामकुंड आदि इलाकों के रहवासी परेशान रहे। बिजली कंपनी कार्यालय के मुताबिक दूध डेयरी में बिजली मेंटेनेंस की वजह से ऐसा हुआ। दूसरी ओर दूध डेयरी कार्यालय से बताया गया कि उनके यहां किसी तरह का मेंटेनेंस नहीं किया गया। शहर में आए दिन इसी तरह घंटों तक अलग-अलग इलाकों में बिजली गुल होने से लोगों को परेशानी हो रही है।