देश भक्ति पर काव्य पाठ प्रतियोगिताएं
देश भक्ति पर काव्य पाठ प्रतियोगिताएं
नरसिंहगढ़| शासकीयहाई स्कूल बडो़दिया तालाब में बुधवार को संकुल स्तरीय देशभक्ति काव्यपाठ प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनमें हाई स्कूल स्तर पर कक्षा 9 की सरिता शिवनारायण गुर्जर, मिडिल स्तर पर कक्षा 6 के लखन दिनेश कुमार विश्वकर्मा, प्रायमरी स्तर पर कक्षा 5 की सलोनी रामेश्वर और ईजीएस स्तर पर राजाबाबू पिता रामनारायण विजेता रहे। चयनित प्रतिभागी आने वाले दिनों में ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में संकुल का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतियोगिता में प्राचार्य राजेश भारतीय सहित अन्य सदस्य मौजूद थे। संचालन सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी संतोष शर्मा ने किया।