पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मास पारायण में चल रहा सुंदरकांड का पाठ

मास पारायण में चल रहा सुंदरकांड का पाठ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नरसिंहगढ़| बुधवाररात श्रीरामलला जी मंदिर में चल रहे श्रीरामचरित मानस के मास पारायण पाठ में सुंदरकांड के पाठ के साथ 23वां विश्राम पूरा किया गया। कथावाचक पंडित सच्चिदानंद शर्मा और साथियों के साथ श्रद्धालुओं ने संगीतमय सुंदरकांड का पाठ किया। पंडित शर्मा ने सुंदरकांड की व्याख्या करते हुए भगवान राम, सीता के विरह, लंका के वैभव और हनुमानजी द्वारा उसके नाश और भगवान राम द्वारा समुद्र पर कोप के बाद समुद्र के लंका तक जाने के लिए रास्ता बताने के प्रसंग के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि सुंदरकांड से शिक्षा मिलती है कि जब कोई पाप और अनीति के रास्ते पर आगे बढ़ जाता है तो उसका सर्वनाश की घडिय़ां बिल्कुल नजदीक जाती हैं। जैसा रावण के साथ हुआ। मास पारायण का अंतिम पाठ 24 सितंबर की रात सर्व पितृ मोक्ष अमावस्या के साथ होगा। उत्सव का समापन दूसरे दिन नवरात्र पड़वा को हवन, पूर्णाहुति के साथ होगा। इसी के साथ मंदिर में धर्मस्व विभाग द्वारा 5 लाख की लागत से करवाए जा रहे जीर्णोद्धार कार्य का लोकार्पण भी किया जाएगा।

रामचरित मानस का पाठ करते हुए कथावाचक पंडित सच्चिदानंद शर्मा।