पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राज्य स्तर पर खेलने छात्राएं रवाना

राज्य स्तर पर खेलने छात्राएं रवाना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यालय संवाददाता| नरसिंहगढ़

शासकीयकन्या उमावि की छात्राओं का दल 21 सितंबर से रीवा में शुरू होने वाली राज्य स्तरीय स्कूली कबड्डी और सर्किल कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए गुरुवार को रवाना हुआ। चयनित छात्राओं में कक्षा 10 की बबिता जयराम वर्मा, कक्षा 11 की संगीता कन्हैयालाल वर्मा, कक्षा 12 की संगीता मान सिंह वर्मा, संगीता कैलाशनारायण मोंगिया, ज्योति नारायणप्रसाद लववंशी और हेमा मान सिंह लववंशी सर्किल कबड्डी में और कक्षा 12 की सरोज रामबाबू यादव सामान्य कबड्डी में भोपाल संभाग का प्रतिनिधित्व करेंगी। उन्हें विदाई देने वालों में जिला क्रीड़ा अधिकारी पीयूष शर्मा, स्कूल की प्राचार्य अरुणा पाठक, व्यायाम प्रशिक्षक राधेश्याम भिलाला समेत स्कूल स्टाफ के अन्य सदस्य शामिल थे।

मिलेंगे अतिरिक्त 10 नंबर

राज्यस्तरीयप्रतियोगिता में प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को अपनी कक्षाओं की वार्षिक परीक्षा में 10 नंबर बोनस के मिलेंगे। माध्यमिक शिक्षा मंडल के निर्देश पर पिछले साल भी कुछ छात्राओं को राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में शामिल होने पर बोनस अंक मिले थे।

नरसिंहगढ| राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए रीवा रवाना होने के पहले छात्राएं प्राचार्य और अपने शिक्षकों के साथ।