- Hindi News
- बैठक में अस्पताल की व्यवस्थाएं सुधारने पर विचार विमर्श
बैठक में अस्पताल की व्यवस्थाएं सुधारने पर विचार-विमर्श
कार्यालय संवाददाता| नरसिंहगढ़
गुरुवारको एसडीएम प्रतिभा पाल और विधायक गिरीश भंडारी ने सिविल मेहताब अस्पताल में अस्पताल प्रबंधन की बैठक ली। इसमें अस्पताल की समस्याओं के बारे में बात की गई और सुधार के लिए नया ड्यूटी चार्ट लागू किया गया। अब रात को एक डॉक्टर को इमरजेंसी ड्यूटी करना अनिवार्य होगा। ओपीडी सुबह 8 बजे से शुरू हो जाएगी। दैनिक ड्यूटी में सभी डॉक्टर ओपीडी देखेंगे। एक्सरे मशीन को चालू करने के लिए जरूरी सामान खरीदने के लिए स्टाफ को निर्देश दिए गए। अस्पताल में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण भी किया गया। बैठक में बीएमओ डॉ प्रदीप पाठक, मेडिकल अधिकारी डॉ दिनेश गुप्ता, डॉ सीमा पाठक, डॉ गौरव त्रिपाठी आदि शामिल हुए।
अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर एसडीएम और विधायक ने बैठक ली।