ग्रामीणों ने मांगा मुआवजा
नरसिंहगढ़| गुरुवारको कुदाली गांव के किसानों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर रबी फसल के नुकसान के वाजिब मुआवजे की मांग की। किसानों ने बताया कि गलत सर्वे की वजह से उनकी 70 प्रतिशत से भी ज्यादा बर्बाद फसलों के लिए 14 प्रतिशत नुकसान का मुआवजा दिया जा रहा है। इसके अलावा पास के गांवों में भी मुआवजा राशि 30 से 35 प्रतिशत तक के मान से दी जा रही है। वाजिब मुआवजे की मांग करने वालों में फूल सिंह नागर, सचिन, राधेश्याम, मुन्नालाल, कन्हैयालाल, बने सिंह, पर्वत सिंह, रामचंद्र, विनोद समेत कई किसान शामिल थे।
नरसिंहगढ़| वाजिबमुआवजे की मांग को लेकर कुदाली गांव के किसान एसडीएम कार्यालय में शिकायत करने पहुंचे।