पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पेंशनरों के लिए 21 तक लगेंगे स्वास्थ्य शिविर

पेंशनरों के लिए 21 तक लगेंगे स्वास्थ्य शिविर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नरसिंहगढ़| शासकीयस्तर पर पेंशनरों का ब्लॉक स्तरीय स्वास्थ्य परीक्षण शिविर 21 सितंबर को सिविल मेहताब अस्पताल में सुबह 9 से दोपहर 1 बजे तक आयोजित किया जाएगा। शिविर प्रभारी पूर्व मेडिकल ऑफिसर डॉ ओपी साहू और पेंशनर संघ के ब्लॉक अध्यक्ष अमर सिंह बीकावत ने बताया कि शिविर में पेंशनरों की स्वास्थ्य जांच कर निशुल्क दवाएं दी जाएंगी।

शोकसभामें दी श्रद्धांजलि

नरसिंहगढ़| स्थानीयव्यवसायी महेंद्र शर्मा के निधन पर उनके मित्रों और परिजनों ने गुरुवार को शोकसभा आयोजित कर श्रद्धांजलि दी। शोक जताने वालों में मधुसूदन शर्मा, पवन शर्मा, गगन शर्मा, प्रफुल्ल तोवर, लोकेंद्र झाला, जितेंद्र शर्मा, जगदीश शास्त्री, केशव शर्मा, जितेंद्र जादौन आदि शामिल थे। स्वर्गीय शर्मा पिछले करीब 15 सालों से उज्जैन में रह रहे थे और वहीं ट्रेन दुर्घटना में 16 सितंबर को उनका निधन हो गया।