पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गुरुवार से शुरू होगा 15 दिनों का शिवरात्रि मेला

गुरुवार से शुरू होगा 15 दिनों का शिवरात्रि मेला

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुरुवार से शुरू होगा 15 दिनों का शिवरात्रि मेला

नरसिंहगढ़| गुरुवारको सीताष्टमी के साथ शिवरात्रि का मेला शुरू हो जाएगा। करीब 200 साल पहले तत्कालीन शासक महाराज हनवंत सिंह ने शिवरात्रि के मेले की परंपरा शुरू की थी। उस दौरान यह एक मही ने तक चलता था। अब इसका आयोजन नगरपालिका करती है। मेला 15 दिनों तक चलता है। इसका पहला सप्ताह मवेशियों की खरीद बिक्री के लिए होता है। शिवरात्रि के बाद मेले का मनोरंजन वाला पक्ष उभरकर आता है। झूले, विभिन्न खेल और मनोरंजन के साधन और कई दुकानों की वजह से बच्चों और बड़ों को पूरे साल मेले का इंतजार रहता है।