पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बुजुर्गों की मांग, सीढ़ियों पर रेलिंग लगाई जाए

बुजुर्गों की मांग, सीढ़ियों पर रेलिंग लगाई जाए

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यालय संवाददाता| नरसिंहगढ़

बुजुर्गश्रद्धालुओं ने प्राचीन बैजनाथ बड़ा महादेव की सीढ़ियों के बीच पहले की तरह रेलिंग लगाने की मांग की है। मप्र पेंशनर्स संघ के तहसील अध्यक्ष अमर सिंह बीकावत ने कहा कि बड़ा महादेव सबकी आस्था का केंद्र है। यहां बडी़ तादाद में रोजाना स्थानीय और दूसरे क्षेत्रों के श्रद्धालु आते हैं। इनमें बुजुर्ग और शारीरिक रूप से कमजोर लोग भी शामिल होते हैं। ऐसे लोगों को ऊंची पहाड़ी पर मौजूद शिवालय तक पहुंचने में परेशानियां आती हैं। ऐसे लोगों की सुविधा के लिए पूर्व में शासन ने शिवालय की सीढ़ियों के बीच लोहे की रेलिंग लगवाई थी। इसे बाद में शिवालय के सौंदर्यीकरण के दौरान हटा दिया गया। अब जबकि सौंदर्यीकरण का काम लगभग पूरा होने को है। ऐसे में रेलिंग का लगाया जाना जरूरी हो गया है। गौरतलब है कि 17 फरवरी को महाशिवरात्रि का पर्व आने वाला है। उस दौरान बडी संख्या में श्रद्धालु बड़ा महादेव पहुंचेंगे। बुजुर्गों की मांग है कि पर्व के पहले ही सीढ़ियों पर रेलिंग लगा दी जाए।

बैजनाथ महादेव के सौंदर्यीकरण का काम चल रहा है। निर्माण सामग्री लेकर सीढियों से चढते मजदूर।

सौंदर्यीकरण