पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बोहरा समाज ने अमन चैन की दुआ के साथ निकाला चल समारोह

बोहरा समाज ने अमन चैन की दुआ के साथ निकाला चल समारोह

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नरसिंहगढ़| रविवारको स्थानीय दाऊदी बोहरा समाज के सदस्यों ने अपने धर्मगुरु के जन्मदिन के उपलक्ष्य में चल समारोह निकाला। जुलूस बोहरा बाखल की मस्जिद से शुरू होकर शहर के विभिन्न रास्तों से होता हुआ वापस मस्जिद पहुंचा। यहां धर्मगुरु की लंबी उम्र की कामना के साथ देश और दुनिया में अमन-चैन की दुआ की गई। जुलूस का रास्ते में जगह-जगह विभिन्न सामाजिक संगठनों ने स्वागत किया। चल समारोह में नपाध्यक्ष उर्मिला उपाध्याय, उपाध्यक्ष दीपक पालीवाल, बाबूलाल साहू, राजेंद्र उपाध्याय, डॉ वंशीलाल गुप्ता, श्याम उपाध्याय, गोपाल माहेश्वरी, मंजूलता शिवहरे, राजमल पालीवाल आदि सहित बड़ी तादाद में वरिष्ठ जन शामिल हुए।