- Hindi News
- शहर में कल से शुरू होगा नपा का सफाई अभियान
शहर में कल से शुरू होगा नपा का सफाई अभियान
कार्यालय संवाददाता| नरसिंहगढ़
शहरके सभी 15 वार्डों में नगरपालिका का सफाई अभियान शनिवार से शुरू होगा। इसकी निगरानी परिषद के सदस्य मिलकर करेंगे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सफाई व्यवस्थाओं को दुरुस्त बनाए रखने के लिए यह निर्णय लिया गया है कि शनिवार को नपा का स्वच्छता अमला सभी वार्डों में क्रम से सफाई करेगा।
दूसरे दिन संबंधित वार्ड में बारी- बारी से नपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सभी पार्षद पहुंचेंगे और वार्ड के रहवासियों से सफाई इंतजामों का फीडबैक लेंगे। अगर जरूरी हुआ तो सुधार भी करवाए जाएंगे। नपाध्यक्ष उर्मिला उपाध्याय ने बताया कि सफाई इंतजाम पूरी तरह चाक चौबंद रखे जाएंगे। उन्होंने दावा किया है कि शनिवार के बाद इस मामले में लोगों को शिकायत का मौका नहीं मिलेगा।