- Hindi News
- अितथि शिक्षकों ने विधायक से कहा, सदन में उठाओ हमारी आवाज
अितथि शिक्षकों ने विधायक से कहा, सदन में उठाओ हमारी आवाज
नरसिंहगढ़| गुरुवारको अपनी मांगों को लेकर अतिथि शिक्षक संघ के सदस्यों ने विधायक गिरीश भंडारी को ज्ञापन दिया। संघ के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष जगदीश शास्त्री ने बताया कि मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री ने अतिथियों को संविदा शिक्षक भर्ती परीक्षा में बोनस अंक, नियमितीकरण जैसे वादे तो किए, लेकिन अब तक इस बारे में कोई आदेश नहीं निकाला है। इससे अतिथि ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। संघ के सदस्यों ने विधायक से कहा कि वे उनकी ओर से विधानसभा में प्रश्न रखें। यदि इस बारे में कुछ नहीं किया गया तो अतिथि शिक्षक आंदोलन का रास्ता पकड़ेंगे। ज्ञापन देने वालों में अनिल शर्मा, राकेश शर्मा, मांगीलाल मीणा, देवेश मीणा, सुभाष यादव आदि शामिल थे।