पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अंशदान से छूटे अध्यापकों की राशि जमा कराने राज्य शिक्षा केंद्र ने दिए निर्देश

अंशदान से छूटे अध्यापकों की राशि जमा कराने राज्य शिक्षा केंद्र ने दिए निर्देश

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नरसिंहगढ़| जनवरीमाह में जिन अध्यापकों के अंशदान की राशि जमा नहीं हुई है, उनके अंशदान के संबंध में राज्य शिक्षा केंद्र ने डीपीसी को निर्देश जारी किए हैं। केंद्र की आयुक्त रश्मि अरुण शर्मा ने कहा है कि ऐसे अध्यापकों की जानकारी पहले एनएसडीएल मॉड्यूल से ले लें। यदि वास्तव में उनका नाम मॉड्यूल में नहीं आया है तो इसकी जानकारी राज्य शिक्षा केंद्र को मेल करें। सर्व शिक्षा अभियान के तहत जिन अध्यापकों का वेतन बीआरसी, डीपीसी से दिया जा रहा है उनका अंशदान राज्य शिक्षा केंद्र डीपीआई के जरिए एनएसडीएल में जमा करता है। आयुक्त ने अपने निर्देश में यह भी कहा है कि अंशदान जमा करने के लिए यह जरूरी है कि जिले में वेतन देयक हर महीने निर्धारित समय में एज्यूकेशन पोर्टल पर जनरेट किया जाए।