- Hindi News
- अब डिजिटल हस्ताक्षर वाले जाति प्रमाण पत्र ही होंगे मान्य
अब डिजिटल हस्ताक्षर वाले जाति प्रमाण- पत्र ही होंगे मान्य
नरसिंहगढ़ | शासनने पुराने जाति प्रमाण पत्रों को स्कूल में जमा कर नए डिजिटल हस्ताक्षर युक्त जाति प्रमाण पत्र लेने के आदेश दिए हैं। एसडीएम प्रतिभा पाल ने अपने आदेश में कहा है कि भविष्य में नए डिजिटल हस्ताक्षर वाले प्रमाण पत्र ही मान्य होंगे। कक्षा 1 से 12 के जिन विद्यार्थियों ने पूर्व में सन 2002 से 2014 के बीच जो भी जाति प्रमाण पत्र बनवाए हैं, उन्हें अपने नए प्रमाण पत्र के आवेदन के साथ ही जमा करने होंगे। इसके बाद उन्हें कंप्यूटराइज्ड डिजिटल हस्ताक्षरयुक्त नए जाति प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। यह आदेश सभी सरकारी और निजी स्कूलों के लिए मान्य होगा।