- Hindi News
- पहली बैठक में बनाया प्लान, घर घर से उठवाएंगे कचरा
पहली बैठक में बनाया प्लान, घर-घर से उठवाएंगे कचरा
कार्यालय संवाददाता| नरसिंहगढ़
नगरपालिकापरिषद की पहली बैठक गुरुवार को नपा सभाकक्ष में आयोजित की गई। इसमें नया नगर पालिका भवन हरदौल लाला चौक में बनाने, चौक का सौंदर्यीकरण और घर- घर से कचरा उठाने के लिए 2 नए छोटे ऑटो खरीदने के प्रस्ताव सहित सभी 18 बिंदुओं पर परिषद ने मंजूरी दे दी है। बैठक की अध्यक्षता नपाध्यक्ष उर्मिला उपाध्याय ने की।
दिसंबर 2014 में नपा चुनाव के बाद परिषद की यह पहली बैठक थी। इसमें नपा उपाध्यक्ष दीपक पालीवाल, पार्षद अदिति सक्सेना, राजू सोनी, कैलाश सेन, देवकी विश्वकर्मा, रईसा बी, जमीला खातून, साधना बाथम, नौरंग बाई, असलम वारसी, मनोज जड़िया, राकेश रोसिया, आशा वर्मा, मंजू विजयवर्गीय, दिनेश नागर, सीएमओ एनके चौधरी, राजस्व निरीक्षक डूंगर सिंह राजपूत समेत अन्य सदस्य मौजूद थे।
नई नपा बिल्डिंग निर्माण और सौंदर्यीकरण के प्रस्ताव को बैठक में मंजूरी दी गई।
कांग्रेस पार्षदों ने जताई नाराजगी
बैठकमें मौजूद कांग्रेस के चारों पार्षदों ने शहर के सफाई इंतजामों पर असंतोष जताते हुए सुधार की मांग की। साथ ही पेयजल, बिजली और स्वच्छता सामग्री की खरीदी के प्रस्ताव को एक ही बार में मंजूरी नहीं देने पर जोर दिया। चारों पार्षदों का कहना था कि पहले अलग- अलग फर्म से सामग्रियों के रेट मंगवाए जाएं। इसके बाद जहां से वाजिब रेट में क्वालिटी की सामग्री मिले, वहीं से खरीदी की जाए।
बैठक में विकास के बिंदुओं पर नपाध्यक्ष से चर्चा करते हुए राजस्व निरीक्षक।
इन बिंदुओं पर
दी सहमति
1.वार्ड 4 और 14 के सामुदायिक भवनों के किराए का निर्धारण किया गया। बैठक में तय हुआ कि इस भवन सहित नपा के सभी सामुदायिक भवनों का किराया प्रतिदिन एक हजार रुपए के मान से लिया जाएगा।
2. बैजनाथ महादेव मेले का आयोजन पहले की तरह किया जाएगा। बाजार बैठक, पशु पंजीयन की दरें पहले की तरह रहेंगी। विद्युत, स्वच्छता और जलप्रदाय सामग्री की खरीदी के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई।
3. आईडीएसएमटी के तहत बस स्टैंड परिसर में यात्री प्रतीक्षालय बनाकर उसके ऊपर रैन बसेरा बनाया जाएगा। परिसर की दुकानों के ऊपर भी नई दुकानें बनाई जाएंगी। सब्जी मंडी स्थित पुरानी नपा बिल्डिंग का अधूरा काम पूरा किया जाएगा। पत्थर बाजार में सीमेंट कांक्रीट का परिसर बनाया जाएगा।
4. अस्पताल परिसर में सुलभ कांप्लेक्स और स्टेडियम गेट के बाहर, नगरपालिका कार्यालय के सामने पब्लिक टायलेट बनाए जाएंगे। इसके अलावा अलग - अलग वार्डों में भी मांग और जरूरत के आधार पर पब्लिक टायलेट बनाए जाएंगे।
जल्दी काम शुरू किए जाएंगे
^नगरपालिकापरिषद की पहली बैठक में मंजूर विभिन्न बिंदुओं पर जल्दी काम शुरू किया जाएगा। ताकि लोगों को सुविधा मिल सके। उर्मिलाउपाध्याय, नपाध्यक्ष नरसिंहगढ़