आरोपियों पर हत्या का मामला दर्ज
नरसिंहगढ़| डेढ़महीना पहले किले से मिले जले हुए अज्ञात शव की पीएम रिपोर्ट गई है। जांच अधिकारी आरएस परमार ने बताया कि रिपोर्ट में मृतक की गले की हड्डी टूटी हुई पाई गई है। इससे साबित हो रहा है कि उसे जलाने से पहले गला घोंटकर मारा गया था। अब तक मृतक की शिनाख्त नहीं हा़े सकी है। रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। गौरतलब है कि 21 दिसंबर 2014 को किले में अज्ञात व्यक्ति का जला हुआ शव बरामद किया गया था।