पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रधानाध्यापक लेंगे सप्ताह के अंत में स्कूल स्टाफ की बैठक, करेंगे समीक्षा

प्रधानाध्यापक लेंगे सप्ताह के अंत में स्कूल स्टाफ की बैठक, करेंगे समीक्षा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नरसिंहगढ़| अबसभी सरकारी स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को सप्ताह के अंत में अपने स्टाफ के साथ बैठक लेना होगी। इसमें पूरे सप्ताह की गतिविधियों की समीक्षा की जाएगी। यह निर्देश बीआरसी अजीत कुमार पांडे ने मंगलवार को उमरिया गांव में शासकीय स्कूलों के निरीक्षण के दौरान मौजूद शिक्षकों को दिए। उन्होंने आगे कहा कि सप्ताहांत में होने वाली बैठक में कमजोर विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर को सुधारने के तरीकों के बारे में योजना बनाई जाएगी और आने वाले सप्ताह की गतिविधियों की तैयारी की जाएगी। इन पर सख्ती से अमल करना जरूरी होगा। लापरवाही करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण दल में बीएसी सुरेंद्र सिंह भदौरिया, सलिल सक्सेना, मुकेश धाकड़, अमित भानेरिया, जसवंत सिंह सिसौदिया आदि शामिल थे।