पेंशनरों की सुरक्षा को लेकर बैठक 18 को
पेंशनरों की सुरक्षा को लेकर बैठक 18 को
नरसिंहगढ़| पेंशनरोंके साथ लगातार बढ़ रही लूट की घटनाओं से नाराज मप्र पेंशनर संघ ने गुरुवार को थाना प्रभारी और एसडीएम को पत्र लिखकर सुरक्षा के इंतजाम बनाने और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है। संघ के तहसील अध्यक्ष अमर सिंह बीकावत ने कहा कि पिछले एक साल में ऐसी घटनाओं में इजाफा हुआ है। इनमें से एक भी मामले में कोई आरोपी नहीं पकड़ गया। इसी मुद्दे पर 18 दिसंबर को दोपहर 3 बजे नूतन कॉन्वेंट स्कूल तहसील रोड में संघ ने एक बैठक का आयोजन किया है। गौरतलब है कि बुधवार को एसबीआई से पेंशन लेकर लौट रही वृद्धा मुलिया बाई से अज्ञात युवक ने कुम्हार गली में 32 हजार रुपए लूट लिए थे।