नेशनल लोक अदालत का आयोजन कल
नेशनल लोक अदालत का आयोजन कल
नरसिंहगढ़| नेशनललोक अदालत शनिवार को सुबह 10.30 बजे न्यायालय परिसर में शुरू होगी। तहसील विधिक सेवा समिति से मिली जानकारी के मुताबिक एक दिन की अदालत में आपसी राजीनामे से प्रकरणों का अंतिम निर्णय किया जाएगा। जिन पक्षकारों को लोक अदालत में उपस्थित होने के लिए नोटिस मिले हैं, वे तो अदालत में आएंगे ही। साथ ही अगर कोई अन्य पक्षकार भी अपने प्रकरण लोक अदालत के जरिए निपटाना चाहते हैं, लेकिन उन्हें नोटिस नहीं मिले हैं तो वे भी सीधे लोक अदालत में सकते हैं। लोक अदालत में एडीजे, जेएमएफसी के अलावा एसडीएम, तहसीलदार न्यायालय के प्रकरणों का भी निराकरण किया जाएगा।