नष्ट हो रहे कला के नमूने
नष्ट हो रहे कला के नमूने
नरसिंहगढ़| प्रशासनकी अनदेखी से क्षेत्र में प्राचीन शिल्प कला नष्ट हो रही है। परमार, मध्ययुग और राजपूत शैली की शिल्पकला के कई नमूने इलाके के बैजनाथ महादेव, कंवरानी जी, चांपावतजी मंदिरों, किला, क्षारबाग आदि में बिखरे हुए हैं। इनके रखरखाव और संरक्षण के इंतजाम नहीं होने से प्रतिमाएं असामाजिक तत्वों और मौसम की मार का शिकार हो रही हैं। पुरातत्व प्रेमी लंबे समय से शहर में सर्वसुविधायुक्त संग्रहालय की मांग करते रहे हैं, लेकिन इसपर भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है।