पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राशि मंजूर िफर भी शुरू नहीं हो पाया निर्माण

राशि मंजूर िफर भी शुरू नहीं हो पाया निर्माण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यालय संवाददाता| नरसिंहगढ़

कलात्मकगतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए मंजूर पुरानी कोतवाली के रामलीला मंच का जीर्णोद्धार कार्य भूमिपूजन से आगे नहीं बढ़ सका है।

जानकारी के मुताबिक 3.60 लाख की लागत से होने वाले निर्माण कार्य के लिए अब तक संबंधित ठेकेदार को नपा ने काम के लिए आदेश के कागज ही नहीं दिए हैं। दूसरी ओर तत्कालीन सीएमओ पवन मिश्रा ने बताया कि वे आदेश की कार्रवाई पूरी कर चुके हैं। काम के अब तक शुरू नहीं होने से कलाप्रेमियों में निराशा का माहौल है। गौरतलब है कि यह काम शुरू से ही चर्चाओं में रहा है। पहले तो नपा ने इसकी 6 लाख की तकनीकी स्वीकृति को घटाकर 3.60 लाख कर दिया। वजह साफ नहीं की गई। काम के लिए अक्टूबर 2014 में भूमिपूजन करवाया गया। इसके तुरंत बाद नपा चुनाव की आचार संहिता लागू हो गई। इसके चलते काम रुका रहा। बाद में नपा ने काम को शुरू करने के लिए ठेकेदार को आदेश ही उपलब्ध नहीं करवाया। स्थानीय लोगों और रामलीला कलामंडल के सदस्यों ने काम को जल्दी शुरू करवाने के लिए प्रशासन से मांग की है। उनका कहना है कि मंच को बड़ा और सुविधायुक्त आकार देने से हर साल परिसर में होने वाली रामलीला के अलावा दूसरी कलात्मक गतिविधियों को भी आयोजित करने में आसानी रहेगी। इस मामले में नपा सीएमओ एनके चौधरी ने जानकारी लेकर निराकरण करने की बात कही है।

राशि मंजूर होने के बावजूद रामलीला मंच के जीर्णोद्धार का काम अब तक शुरू नहीं हो सका है।