पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सड़क की मरम्मत तो दूर प्रस्ताव तक नहीं बनाया

सड़क की मरम्मत तो दूर प्रस्ताव तक नहीं बनाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यालय संवाददाता|नरसिंहगढ़

शहरकी सबसे ज्यादा व्यस्त सड़क तहसील रोड की लंबे समय से मरम्मत नहीं हुई है। नगरपालिका ने अब तक इसके लिए किसी तरह का प्रस्ताव नहीं बनाया है। इससे सड़क से होकर आने जाने वालों को परेशानियां उठानी पड़ रही हैं। सड़क पर बड़े गड्ढे हो गए हैं और किनारों की पटरियां पूरी तरह खत्म हो गई हैं। इस सड़क का उपयोग लोग तहसील कार्यालय, जनपद, न्यायालय, अस्पताल, कॉलेज आदि महत्वपूर्ण स्थानों तक आने-जाने के लिए करते हैं। इसके बावजूद इसके रखरखाव पर ध्यान नहीं दिए जाने से लोगों की परेशानियां बढ़ती जा रही हैं।

स्कूलोंऔर मंदिरों के पहुंच मार्गों की भी हालत खराब

शहरकी खास पहचान यहां के सैकड़ों मंदिरों तक श्रद्धालुओं को अच्छे रास्तों की सुविधा नहीं है। बैजनाथ बड़ा महादेव, छोटा महादेव, गायत्री शक्तिपीठ, हिंगलाज माता, करणी माता, थावरिया क्षेत्र के 6 से ज्यादा प्राचीन मंदिरों समेत कई मंदिरों तक पहुंचने वाली सड़कों की हालत जर्जर है। वैष्णव मत के अनुयाइयों की आस्था के प्रमुख केंद्र बड़ा और छोटा श्रीजी मंदिरों की गलियां भी कुछ समय पहले तक गंदगी से पटी हुई थीं। इनमें बड़ा श्रीजी मंदिर के आसपास तो पिछले दिनों सफाई कर दी गई, लेकिन छोटा श्रीजी मंदिर की गली में अब भी गंदगी और गड्ढों की वजह से श्रद्धालु परेशान हैं। यही स्थिति शिक्षण संस्थाओं में जाने वाले विद्यार्थियों की है। शासकीय पीजी कॉलेज, शासकीय संगीत महाविद्यालय, श्री विक्रम उत्कृष्ट विद्यालय, शासकीय कन्या उमावि, सराय स्कूल समेत 15 से ज्यादा स्कूलों के पहुंच मार्ग बुरी तरह खराब हैं। इनमें जगह-जगह बड़े गड्ढे हो रहे हैं। बारिश में स्थिति सबसे ज्यादा खराब रहती है।

अधोसंरचनायोजना में होने वाला था इस्तेमाल

नगरपालिकाकी लापरवाही से तहसील रोड का सीसी निर्माण होने से रह गया। असल में पूर्व में नगरपालिका ने चंपी चौराहे से तहसील कार्यालय की सड़क को 2.23 करोड़ की मुख्यमंत्री अधोसंरचना योजना में उत्कृष्ट स्कूल से चंपी चौराहे तक की सड़क का निर्माण शामिल किया था। योजना बनाते समय नपा ने ध्यान ही नहीं दिया कि स्कूल से चौराहे तक की सड़क पीडब्ल्यूडी की है। इससे हुआ यह कि जब प्रस्ताव मंजूर होकर राशि गई और काम शुरू होने लगा तो पीडब्ल्यूडी ने काम पर आपत्ति लगा दी। इसके बाद नपा ने इस प्रस्ताव में चंपी चौराहे से तहसील कार्यालय तक क