पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • योजना के लिए आवेदन लेना शुरू

योजना के लिए आवेदन लेना शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यालय संवाददाता| नरसिंहगढ़

ब्लॉकस्तरीय गोपाल पुरस्कार योजना के लिए पशु चिकित्सा विभाग ने आवेदन लेना शुरू कर दिए हैं। वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ शत्रुघ्न सिंह ने बताया कि भारतीय नस्ल की गायों के पालन को प्रोत्साहन देने के लिहाज से यह प्रतियोगिता हर साल आयोजित की जाती है। इसमें प्रथम विजेता को 10 हजार, दूसरे को 7500 और तीसरे विजेता को 5 हजार नकद और प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। प्रतियोगिता में शामिल गायों का दो दिन तक तीन समय दूध निकालकर आंकलन किया जाएगा। इसके लिए आवेदन स्थानीय पशु चिकित्सा केंद्र में कार्यालयीन समय में जमा किए जा सकते हैं।

नरसिंहगढ़. गोपाल योजना में सबसे ज्यादा दूध देेने वाली गायों के पालकों को पुरस्कार दिया जाएगा।