- Hindi News
- किसान ने दवा से फसल खराब होने का आरोप लगाया
किसान ने दवा से फसल खराब होने का आरोप लगाया
नरसिंहगढ़| बरखेड़ाबीर गांव के एक किसान ने आरोप लगाया है कि शासन स्तर से मिले कीटनाशक के छिड़काव से उसकी तीन बीघे में बोई गई मक्का की फसल जल गई। किसान प्रेमनारायण ने बताया कि पिछले दिनों उसने कृषि विभाग से फसल में छिड़काव के लिए ट्रायजोफोस 40 दवा ली थी। इसे छिड़कते ही पूरी फसल नष्ट हो गई। इस मामले में विभाग का कहना है कि शिकायत के बाद खेत में की गई जांच में पाया गया कि फसल में रिंग कटर इल्ली लगी है। दूसरी ओर किसान ने इसे नकारते हुए कहा है कि जांच के दौरान वह भी मौजूद था। फसल में कोई इल्ली नहीं पाई गई। किसान का कहना है कि वह कार्रवाई के लिए एसडीएम का दरवाजा खटखटाएगा।
नरसिंहगढ़. किसान प्रेमनारायण।