पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • संभाग स्तर पर दिखाएंगे खेल हुनर

संभाग स्तर पर दिखाएंगे खेल हुनर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ब्यावरा| मप्रक्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आठ दिसंबर से सीहोर में शुरू हुई संभाग स्तरीय टेस्ट क्रिकेट प्रतियोगिता में जिला टीम भी खेलेगी। एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष राकेश शिवहरे खेल अधिकारी सईद खान ने बताया कि इसके लिए जिला टीम 10 दिसंबर को सीहोर रवाना होगी। जहां संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में ब्यावरा के रवि कारपेंटर, मोहित घाटोले, गज्जू गोस्वामी, दूधी गांव के श्याम गुदेन, अंकित छाडी, नरसिंहगढ़ के रितिक चौधरी, हर्षवर्धन, कमलेश लावरिया, ब्यावरा के मयंक गुप्ता, हबीपुरा गांव के जुबोध, रिशि शर्मा, बरखेड़ा गांव के सचिन यादव, ब्यावरा के राहुल अग्रवाल, अखिलेश साहू आदि अपना खेल हुनर दिखाकर जिले का नाम रोशन करेंगे। एसोसिएशन द्वारा पीजी कॉलेज मैदान पर सोमवार शाम सभी खिलाड़ियों को फाइनल प्रैक्टिस कराई गई। इस मौके पर दिनेश वर्मा सहित खेल जगत से जुड़े अन्य लोग मौजूद थे।