- Hindi News
- प्रौढ़ शिक्षा केंद्रों में बढ़़ाई जाएंगी गतिविधियां
प्रौढ़ शिक्षा केंद्रों में बढ़़ाई जाएंगी गतिविधियां
कार्यालय संवाददाता| नरसिंहगढ़
सोमवारको बीआरसी भवन में प्रौढ़ शिक्षा केंद्र के प्रेरकों की बैठक अौर प्रशिक्षण आयोजित की गई। बैठक में जिला प्रौढ़ शिक्षा अधिकारी केएन गुप्ता ने प्रेरकों को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यादान से बढ़कर कोई दान नहीं है। आप अपने ज्ञान से निरक्षरों को साक्षर बना सकते हो। प्रेरक अपने लोक शिक्षा केंद्र में नियमित कक्षाओं का संचालन कर निरक्षरों को साक्षर बनाने का काम ईमानदारी से करें। उन्होंने कहा कि प्रौढ़ शिक्षा केंद्रों के सभी निरक्षरों की ग्राम पंचायतवार जानकारी, हाउस होल्ड सर्वे और नियमित कक्षाओं का संचालन मुस्तैदी से किया जाए। सभी प्रेरक अपनी पंचायत के सभी निरक्षरों और नवसाक्षरों का शत-प्रतिशत प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत बैंकों में खाते खोलने के लिए प्रेरित करें।
उन्होंने यह भी बताया कि लोक शिक्षा केंद्रों में अब अन्य गतिविधियां भी आयोजित हाेंगी। इन केंद्रों के जरिए शिक्षार्थियों को आत्मनिर्भर बनाने की कोशिश की जाएगी। बैठक का समापन हम होंगे कामयाब गीत के साथ किया गया। बैठक में बीईओ त्रिनेत्र सिंह देवड़ा, साक्षरता प्रभारी हरिप्रसाद मालवीय, प्रधानाध्यापक अरविंद मंडलोई, पवन उपाध्याय, रंजन गौतम, राजेश वर्मा समेत महिला-पुरुष प्रेरक शामिल हुए। संचालन हरिओम मिश्रा ने किया।
नरसिंहगढ। बैठक में प्रेरकों को उनके कर्त्तव्यों की जानकारी दी गई।