पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्कूलों में नहीं पहुंचा बच्चों की सुरक्षा का आदेश

स्कूलों में नहीं पहुंचा बच्चों की सुरक्षा का आदेश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्कूलीबच्चों की सुरक्षा से जुड़ा एक महत्वपूर्ण आदेश अब तक ब्लाक के स्कूलों में नहीं पहुंचा है। जबकि यह आदेश शिक्षा विभाग ने 18 नवंबर को ही जारी कर दिया था। इस आदेश के बाद अब सभी स्कूलों में शिकायत पेटी, सीसीटीवी लगाने के अलावा अभिभावकों से नियमित चर्चा, सुरक्षा से जुडे़ मुद्दों पर अलग से एक प्रभारी नियुक्त करना अनिवार्य है।

इसलिएहुआ आदेश जारी

स्कूलोंमें लगातार बच्चों को प्रताड़ित करने की खबरें सुर्खियों में रहीं। शिकायत मिलने के बाद राष्ट्रीय बाल संरक्षण अधिकार आयोग ने प्रदेश के मुख्य सचिव को पत्र लिखा और बच्चों की सुरक्षा से जुडे़ बिंदुओं को तुरंत लागू करने करने की अनुशंसा की। इस पर स्कूल शिक्षा विभाग ने 18 नवंबर को सभी जिलाधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं।

सुरक्षा को लेकर यह अनुशंसाएं कीं

1.गैर अनुदान प्राप्त स्कूलों में शाला प्रबंधन समितियां गठित की जाएं। इसके लिए एक आंतरिक व्यवस्था बनानी चाहिए।

2. कक्षा के बाहर बच्चाें की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए सिस्टम विकसित करे। महत्वपूर्ण स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं।

3. सुरक्षा से जुडे़ बिंदुआें पर चर्चा के लिए एक व्यक्ति नियुक्त किया जाए।

4. स्कूल में शिकायत पेटी रखी जाए।

5. आवासीय स्कूलों में सुरक्षा की जवाबदारी होस्टल प्रबंधन को दी जाए।

6. गंभीर मामलों में पुलिस, प्रशासन की मदद ली जाए।

कोई भी आदेश समय पर नहीं मिलते हैं

^प्राईवेटस्कूलों को एज्यूकेशन पोर्टल के कोई भी आदेश समय पर नहीं मिलते हैं। बच्चों की सुरक्षा से जुडा नया आदेश एक अच्छी पहल है। सकूलों में इस तरह के इंतजाम होने चाहिए। शिकायत पेटी पूर्व में लगाई भी गई थी, लेकिन बच्चों ने लिखावट पहचाने जाने के डर से इसे रिस्पांस नहीं दिया। गिनी-चुनी शिकायतें आने के बाद प्रयोग नाकाम हो गया। प्रणपालसिंह खीची, उपाध्यक्षअशासकीय शिक्षण संस्था संघ नरसिंहगढ़

आदेशभेज रहे हैं

^हमारेस्तर के आदेश तो स्कूलों में भिजवा दिए जाते हैं। लेकिन कई आदेश जिले से सीधे संकुल प्राचार्यों को भेजे जाते हैं। संबंधित आदेश भी हमारे पास जिले से नहीं आया है। हालांकि विषय की गंभीरता को देखते हुए इसे हम अपने स्तर से प्राईवेट स्कूलों को पहुंचा रहे हैं। अजीतकुमार पांडे, बीआरसीनरसिंहगढ़

बच्चोंकी सुरक्षा सबसे जरूरी

^बच्चोंकी सुरक्षा से जुडे़ दिशा निर्देशो